व्यापारी नेता प्रेम मिश्रा के निधन से व्यापारियों में शोक की लहर

व्यापारी नेता प्रेम मिश्रा के निधन से व्यापारियों में शोक की लहर

वाराणसी (जनवार्ता)। महानगर उद्योग व्यापार समिति के अध्यक्ष प्रेम मिश्रा के असामयिक निधन से व्यापारी वर्ग में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन को व्यापारियों के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है।
खाद्य व्यापार मंडल वाराणसी के अध्यक्ष नवरतन राठी ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि प्रेम मिश्रा सदैव व्यापारियों के सुख-दुख में साथ खड़े रहते थे और उनकी आवाज को बुलंद करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहते थे। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को प्रशासन तक मजबूती से पहुँचाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।
नवरतन राठी ने कहा कि प्रेम मिश्रा का यूँ अचानक चले जाना व्यापारी समाज के लिए अत्यंत दुखद है। उनके नेतृत्व और सक्रियता को व्यापारी समाज हमेशा याद रखेगा।
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें। वही व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने भी उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   वाराणसी : धानापुर गांव में 100 साल पुराने सार्वजनिक रास्ते पर कब्जे का विवाद
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *