दुबई से लौटे पति को लेने गई पत्नी की सड़क हादसे में मौत

दुबई से लौटे पति को लेने गई पत्नी की सड़क हादसे में मौत

पति और बेटी बाल-बाल बचे

वाराणसी (जनवार्ता) । चौबेपुर थाना क्षेत्र के चंद्रावती-मोलनापुर के पास बृहस्पतिवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। महिला दुबई से लौटे अपने पति को बाबतपुर एयरपोर्ट से लेकर घर लौट रही थी। हादसे में पति घायल हो गए, जबकि 12 वर्षीय बेटी बाल-बाल बच गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

rajeshswari

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर क्षेत्र के तिरछी गांव निवासी पन्ना देवी (43) अपने पति रामजग चौहान को लेने बाबतपुर एयरपोर्ट गई थीं। देर रात वह पति और कार चालक अमिताभ चौहान के साथ घर लौट रही थीं। इसी दौरान चंद्रावती-मोलनापुर के पास अचानक सामने आई बाइक को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और कई बार पलट गई।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक दुर्गेश मिश्रा और अनुराग तिवारी ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने पन्ना देवी को मृत घोषित कर दिया। उनके पति रामजग चौहान को मामूली चोटें आईं। हादसे में कार चालक की स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

इस हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। पन्ना देवी की 12 वर्षीय गोद ली हुई बेटी रूची चौहान के सिर से मां का साया उठ गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा के अनुसार, मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़े   इलाज के लिए हर सम्भव मदद होगी: डॉ दयाशंकर मिश्रा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *