सीबीएसई राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में यशस्वी राजपूत ने हासिल किया सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार

सीबीएसई राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में यशस्वी राजपूत ने हासिल किया सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार

सनबीम भगवानपुर की छात्रा ने राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया विद्यालय का गौरव

वाराणसी (जनवार्ता)। सनबीम भगवानपुर की कक्षा सातवीं की छात्रा यशस्वी राजपूत ने सीबीएसई राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 बालिका वर्ग में बेस्ट बोर्ड    प्राइस विनर का पुरस्कार प्राप्त कर विद्यालय एवं वाराणसी का नाम रोशन किया।

rajeshswari

पंजाब के जालंधर स्थित ला ब्लॉसम स्कूल में 14 से 18 अक्टूबर 2026 तक आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में यशस्वी ने अपनी प्रतिभा, एकाग्रता, रणनीतिक कौशल और उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन से यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की।

यशस्वी की इस सफलता से सनबीम भगवानपुर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। उनकी उपलब्धि को निरंतर अभ्यास, कठिन परिश्रम और शतरंज के प्रति समर्पण का परिणाम माना जा रहा है।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने यशस्वी राजपूत को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रतियोगिता में विद्यालय की टीम के कोच श्री राकेश श्रीवास्तव तथा टीम मैनेजर सुश्री अमृता सिंह रहे।

यशस्वी की इस राष्ट्रीय उपलब्धि से विद्यालय परिवार गौरवान्वित है और सभी को उनसे भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद है।

इसे भी पढ़े   काशी जोन में छह चौकी प्रभारियों को नई जिम्मेदारी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *