तालाब में डूबने से युवक की मौत, गांव में शोक की लहर

तालाब में डूबने से युवक की मौत, गांव में शोक की लहर

वाराणसी (जनवार्ता)। राजातालाब थाना क्षेत्र के जख्खिनी पुलिस चौकी अंतर्गत मरुई गांव में रविवार सुबह एक दुखद घटना में 20 वर्षीय रितेश हरिजन की तालाब में डूबने से मौत हो गई। रितेश हरिजन बस्ती के चार-पांच बच्चों के साथ तालाब में स्नान करने गया था। स्नान के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथियों के चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव वाले तालाब पर पहुंचे और जाल डालकर कड़ी मशक्कत के बाद रितेश को अचेत अवस्था में बाहर निकाला।

rajeshswari

परिजन और ग्रामीण उसे तुरंत डॉक्टर के पास ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से मृतक की मां गुंजा देवी, पिता विजय उर्फ गुड्डू और पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी। रितेश इंटर का छात्र था और तीन भाइयों में मझला था।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

इसे भी पढ़े   वाराणसी के विकास को मिलेगी नई दिशा : नगर निगम कार्यकारिणी बैठक के अहम निर्णय"
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *