नक्खी घाट पर युवक ने लगाई नदी में छलांग, सर्च ऑपरेशन जारी

नक्खी घाट पर युवक ने लगाई नदी में छलांग, सर्च ऑपरेशन जारी

वाराणसी (जनवार्ता)। सारनाथ थाना क्षेत्र के पुराना पुल चौकी अंतर्गत नक्खी घाट पर सोमवार को एक युवक द्वारा नदी में छलांग लगाने की सूचना से हड़कंप मच गया।

rajeshswari


पुलिस के अनुसार 23 फरवरी 2026 को पीआरबी के माध्यम से सूचना मिली कि दीनदयालपुर निवासी सूरज राजभर (20) पुत्र चंद्रबली राजभर ने नदी में छलांग लगा दी है। हालांकि किसी व्यक्ति ने उसे छलांग लगाते हुए प्रत्यक्ष नहीं देखा। मौके पर युवक की साइकिल और जूते बरामद हुए हैं।पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया तो पिता ने बताया कि सूरज मानसिक रूप से परेशान था और उसका इलाज भोजूबीर क्षेत्र में चल रहा था।सूचना मिलते ही थाना सारनाथ पुलिस मौके पर पहुंच गई और एसडीआरएफ व एनडीआरएफ की टीम को सूचना दे दी गई। नदी में युवक की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

इसे भी पढ़े   दिल्ली-इंदौर एयर इंडिया फ्लाइट में तकनीकी खराबी, पायलट की सूझबूझ से टली बड़ी दुर्घटना
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *