कानपूर : कार मैकेनिक मुख्तार ने की सीआरपीएफ जवान की पत्नी की हत्या, गिरफ्तार

कानपूर :  कार मैकेनिक मुख्तार ने की सीआरपीएफ जवान की पत्नी की हत्या, गिरफ्तार

कानपुर के पनकी रतनपुर कॉलोनी से पांच दिन पूर्व लापता हुई सीआरपीएफ जवान की पत्नी की अवैध संबंधों के चलते प्रेमी ने गला दबाकर हत्या कर दी। शव को कानपुर देहात के भाऊपुर मैथा के पास स्थित एक नाले में ठिकाने लगा दिया। शुक्रवार देर रात पुलिस ने प्रेमी की निशानदेही पर उसका शव बरामद कर लिया। रतनपुर में रहने वाले इंद्रपाल सीआरपीएफ में तैनात हैं। चुनाव के चलते उनकी ड्यूटी मैनपुरी में थी। घर पर पत्नी गीतादेवी (34) अपने दो बच्चों सुशांक व सिदार्थ संग थीं। 20 फरवरी को इंद्रपाल ने पत्नी के मोबाइल पर कॉल किया, लेकिन उनका फोन नहीं उठा। इस पर उन्होंने किसी अनहोनी की आशंका पर पनकी पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस उनके घर पहुंची तो महिला घर पर नहीं मिली।

rajeshswari

कमरे में बीयर के खाली केन, गिलास और कुछ आपत्तिजनक वस्तु भी बरामद हुई। 21 फरवरी को घर लौटे इंद्रपाल ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने महिला के मोबाइल की सीडीआर खंगाली तो अंतिम कॉल कार मैकेनिक मुख्तार नाम के शख्स की मिली। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने सच्चाई कबूल ली। मुख्तार ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसके गीता से प्रेम संबंध थे। इस बीच गीता की किसी और से भी बात होने लगी थी। मना करने के बाद भी वह नहीं मानी तो घटना की शाम कार से अपने साथ ले जाकर उसकी गला दबा कर हत्या करने के बाद शव को नाले में फेंक दिया था। थाना प्रभारी अंजन कुमार ने शव को नाले से बरामद कर लिया।

इसे भी पढ़े   जेई(JE) ने डिमांड की तबादला के लिए लाइनमैन की बीवी, तंग आ कर दे दी जान

मुख्तार ने पुलिस को बताया कि वह गीता के मायके (रूरा जमालपुर) का रहने वाला है। गीता से उसके शादी से पूर्व से ही संबंध थे। जब उसका पति ड्यूटी पर बाहर होता था तो वह अक्सर गीता से मिलने उसके घर पहुंच जाता था। पुलिस ने गीता की सीडीआर खंगाली तो आखिरी बार मुख्तार से बात होने से पहले उसकी गंगागंज में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर पुष्पेंद्र सिंह से बात हुई थी। पुलिस ने उसे भी हिरासत में लेकर पूछताछ की। गीता के बेटों ने पुलिस को बताया कि पिता की गैर मौजूदगी में प्रॉपर्टी डीलर और मुख्तार का घर में आनाजाना बना रहता था। मुख्तार को गीता का प्रॉपर्टी डीलर से बात करना पसंद नहीं था।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *