आंधी में पेड़ से टकराया 11 हजार वोल्ट का तार, आग लगने से बिजली आपूर्ति बाधित

आंधी में पेड़ से टकराया 11 हजार वोल्ट का तार, आग लगने से बिजली आपूर्ति बाधित

सोनभद्र (जनवार्ता)। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के मझिगांव गांव के पास सोमवार देर शाम तेज आंधी के दौरान 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन पेड़ की डालियों से संपर्क में आ गई। शॉर्ट सर्किट होते ही पेड़ में आग लग गई और एक फेस का बिजली तार जलकर टूटकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद आसपास के इलाके में कई घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इस दौरान शॉर्ट सर्किट से आग लगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता रहा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोमवार शाम करीब सात बजे अचानक तेज आंधी चलने लगी। इसी दौरान कंजी के पेड़ की डालियां 11 हजार वोल्ट की लाइन से जा टकराईं। तार के संपर्क में आते ही चिंगारी निकलने लगी और देखते ही देखते पेड़ में आग भड़क उठी। कुछ ही देर में एक फेस का तार जलकर टूट गया और नीचे जा गिरा। इससे आसपास के क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। टीम ने पहले पेड़ को विद्युत लाइन से अलग किया और क्षतिग्रस्त तार की मरम्मत शुरू की। देर रात तक कर्मचारी लाइन दुरुस्त करने में जुटे रहे।

घटना के समय आसपास ग्रामीण मौजूद थे, लेकिन गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। ग्रामीण विनय मिश्रा ने विभाग से बिजली लाइनों के आसपास मौजूद जर्जर पेड़ों की नियमित जांच और समय पर छंटाई कराने की मांग की।

rajeshswari

इसे भी पढ़े   रॉबर्ट्सगंज विधानसभा से राहुल राव को टिकट, युवा नेतृत्व को मिली जिम्मेदारी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *