मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी का राजस्थान में हुआ रोका

मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी का राजस्थान में हुआ रोका

नई दिल्ली। बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी का रोका हो गया है और आने वाले समय में उनकी शादी भी हो जाएगी। बता दें कि अनंत का रोका राधिका मर्चेंट के साथ हुआ है और फिलहाल इस बारे में कोई सूचना सामने नहीं आई है कि इस कपल की शादी कब तक होगी। अनंत और राधिका काफी समय से साथ हैं और राधिका अंबानी परिवार से बहुत घुली-मिली हुई हैं। अनंत और राधिका के रोके की जानकारी कैसे सामने आई है, आइए जानते हैं…

rajeshswari

अनंत अंबानी का हुआ रोका
जैसा कि हमने आपको अभी बताया, मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की राधिका मर्चेंट से सगाई हो गई है और जल्द शादी भी हो जाएगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के डायरेक्टर, परिमल नाथवानी ने इस सगाई की खबर ट्विटर पर ट्वीट करके सभी को दी है और अपने ट्वीट में उन्होंने कपल को बधाई दी है।

राजस्थान में हुई सेरेमनी, सामने आई फोटो
बता दें कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का रोका मुंबई में नहीं बल्कि राजस्थान में हुआ है। इस कपल ने नाथद्वारा में, श्रीनाथजी के मंदिर में एंगेजमेंट की है और उनके परिवार इस खुशी के मौके पर उनके साथ शामिल थे। दोनों के रोके की फोटो भी परिमल नाथवानी के ट्वीट में देखी जा सकती है। अनंत ने गुलाबी रंग का शेडेड कुर्ता पहना हुआ है और राधिका बेबी पिंक रंग के लहंगे और खूबसूरत गहनों में बहुत प्यारी लग रही हैं।

इसे भी पढ़े   20 लाख का लालच देकर बदलवा रहे थे लोगों का मजहब,भोपाल धर्मांतरण मामले में बड़ा खुलासा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *