दिवाली से पहले नियमित चलेगी स्लीपर वंदे भारत, प्रयागराज में भी ठहराव

दिवाली से पहले नियमित चलेगी स्लीपर वंदे भारत, प्रयागराज में भी ठहराव

नई दिल्ली-वाराणसी के बीच रात में होगा संचालन, यात्रियों का बचेगा समय

प्रयागराज (जनवार्ता)। दिवाली से पहले नई दिल्ली और वाराणसी के बीच देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के नियमित संचालन की तैयारी है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, 31 अक्टूबर को ट्रेन को हरी झंडी दिखाई जाएगी। इस ट्रेन का प्रयागराज जंक्शन पर भी ठहराव निर्धारित किया गया है। इससे प्रयागराज के यात्रियों को दिल्ली और वाराणसी के बीच तेज और आरामदायक रेल सफर की सुविधा मिलेगी।
प्रस्तावित समय-सारिणी के अनुसार, वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन रात करीब नौ बजे रवाना होगी और लगभग 10:35 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। यहां ठहराव के बाद ट्रेन कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़ और गाजियाबाद होते हुए अगली सुबह करीब छह बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
वहीं, नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली ट्रेन रात करीब 10 बजे रवाना होगी। यह अगले दिन सुबह लगभग 5:15 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। इसके बाद करीब सात बजे तक वाराणसी पहुंचने का अनुमान है।
त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए इस ट्रेन का संचालन महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसके शुरू होने से प्रयागराज के यात्रियों को दिल्ली और वाराणसी के बीच रात में यात्रा करने का विकल्प मिलेगा। हालांकि, नियमित संचालन और समय-सारिणी की अंतिम पुष्टि रेलवे की आधिकारिक घोषणा के बाद ही होगी।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   दीक्षांत में स्वर्ण पदक विजेताओं के अभिभावकों का होगा सम्मान
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *