भारती सिंह ने बेटे के जन्म के 12 दिन बाद काम पर की वापसी

भारती सिंह ने बेटे के जन्म के 12 दिन बाद काम पर की वापसी

नई दिल्ली। भारती सिंह कुछ दिनों पहले ही मां बनी थीं और उन्होंने इसी वजह से शो हुनरबाज को होस्ट करने से ब्रेक ले लिया था। लेकिन अब 12 दिन बाद ही भारती ने काम पर वापसी कर ली है। सेट पर भारती ने मीडिया फोटोग्राफर्स से बातचीत की। भारती कहती हैं कि मैं आज बहुत रोई हूं क्योंकि 12 दिन का बेटा है और मुझे काम पर आना पड़ा। लेकिन क्या करें काम तो काम ही है। इसके बाद भारती कहती हैं कि आप सभी को मिठाई खिलानी है मैंने अभी। भारती के चेहरे पर खुशी के साथ-साथ सच में बच्चे को घर छोड़ने की मायूसी दिख रही थी।

rajeshswari

भारती से फिर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी को लेकर भी सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि बहु-बहुत बधाई। उन्होंने हमें भी बुलाया था,लेकिन हम नहीं गए क्योंकि बच्चा अभी छोटा है।

फैंस भारती की तारीफ कर रहे हैं। वीडियो के कमेंट सेक्शन में आप देखेंगे कि सभी भारती की डेडिकेशन और उनके इस स्ट्रॉन्ग डिसिजन को सपोर्ट कर रहे हैं। इसके साथ ही सभी भारती पर प्यार भी बरसा रहे हैं।

बता दें कि भारती ने शो हुनरबाज में प्रेग्नेंसी के आखिरी दिन तक काम किया था। इतना ही नहीं वह पहली भारती एंकर और होस्ट थीं जिन्होंने प्रेग्नेंसी में भी होस्टिंग और एंकरिंग की। भारती के इस डेडिकेशन की शो हुनरबाज के जज करण जौहर,परिणीति चोपड़ा और मिथुन चक्रवर्ती भी तारीफ करते थे।

भारती के जाने के बाद शो को उनकी जगह टीवी एक्ट्रेस सुरभि चांदना होस्ट कर रही थीं। सुरभि, हर्ष लिंबाचिया के साथ शो होस्ट करती थीं।

इसे भी पढ़े   शुरू करने जा रही ये खास ट्रेन,अब सिर्फ 2 घंटे में पहुंच जाएंगे दिल्ली से जयपुर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *