बिग बुल के फेवरेट स्टॉक में जबरदस्त खरीदारी,एक्सपर्ट बोले-अभी और बढ़ेगा भाव

बिग बुल के फेवरेट स्टॉक में जबरदस्त खरीदारी,एक्सपर्ट बोले-अभी और बढ़ेगा भाव

नई दिल्ली। शेयर बाजार में बिग बुल के नाम से मशहूर राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में कई स्टॉक हैं जो निवेशकों को मालामाल कर रहे हैं। इनमें से एक स्टॉक इंडियन होटल का भी है। गुरुवार के कारोबार में इस स्टॉक की तगड़ी खरीदारी हुई है। एक्सपर्ट का कहना है कि यह स्टॉक अभी और बढ़ेगा। टाटा ग्रुप से जुड़ी इस कंपनी पर एक्सपर्ट ने बाय रेटिंग दी है।

rajeshswari

शेयर का कितना रिटर्न:इंडियन होटल के शेयर ने पिछले एक साल में मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। पिछले एक साल में, यह 125 प्रतिशत तक बढ़ गया है। वहीं, 2022 में यह स्टॉक 35 प्रतिशत तक बढ़ गया है। हालांकि, ब्रोकरेज हाउस आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज इस मल्टीबैगर स्टॉक में अभी और तेजी देखता है।

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के मुताबिक इंडियन होटल का शेयर भाव 292 रुपए के स्तर तक जा सकता है। वर्तमान में शेयर का भाव 246.65 रुपए है। एक दिन पहले के मुकाबले शेयर के भाव में 10.80 रुपए या 4.58 फीसदी की तेजी आई है।

झुनझुनवाला का है दांव:आपको बता दें कि इंडियन होटल में राकेश झुनझुनवाला और उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला का निवेश है। शेयरधारिता पैटर्न के अनुसार, राकेश झुनझुनवाला के पास कंपनी में 1,57,29,200 शेयर या 1.11 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जबकि उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला के पास 1,42,87,765 शेयर या कंपनी में 1.01 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

इसे भी पढ़े   बिहार में सियासत गरमाई,नीतीश ने इस्तीफा सौंपकर BJP पर लगाया ये बड़ा इल्जाम
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *