दस्तावेज मांगने पर भड़के टेंपो चालक ने अपने ही वाहन में लगाई आग

दस्तावेज मांगने पर भड़के टेंपो चालक ने अपने ही वाहन में लगाई आग

तलवार और काला झंडा लेकर किया हंगामा

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब यातायात पुलिस द्वारा वाहन के दस्तावेज मांगने पर एक टेंपो चालक भड़क गया। आरोप है कि चालक ने अपने ही मालवाहक टेंपो में आग लगा दी। इसके बाद हाथ में तलवार और काला झंडा लेकर सड़क पर हंगामा करने लगा। घटना से राहगीरों और वाहन चालकों में दहशत फैल गई।

rajeshswari

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, घटना गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे की है। गाजीपुर बॉर्डर के पास यातायात पुलिसकर्मी वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक मालवाहक टेंपो को रोककर चालक से वाहन के जरूरी दस्तावेज दिखाने को कहा। दस्तावेज मांगे जाने से नाराज चालक टेंपो से नीचे उतरा और कथित तौर पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर अपने वाहन में आग लगा दी।

देखते ही देखते टेंपो आग की लपटों से घिर गया। मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। इसके बाद चालक हाथ में तलवार और दूसरे हाथ में काला झंडा लेकर सड़क पर दिखाई दिया। आरोप है कि उसने हथियार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने के साथ यातायात भी बाधित किया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात संभालने में जुट गई। दमकल कर्मियों की मदद से जलते टेंपो की आग पर काबू पाया गया। घटना के चलते कुछ समय तक इलाके में यातायात प्रभावित ।

इसे भी पढ़े   महिला से दुष्कर्म का आरोपी रिक्शा चालक पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *