मुकेश अंबानी ने लिया कॉरपोरेट इतिहास का सबसे बड़ा सिंडिकेट लोन,क्‍या करेंगे

मुकेश अंबानी ने लिया कॉरपोरेट इतिहास का सबसे बड़ा सिंडिकेट लोन,क्‍या करेंगे

नई दिल्ली। मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और उसकी दूरसंचार यून‍िट जियो इन्फोकॉम ने सबसे बड़ा स‍िंड‍िकेट लोन जुटाया है। इसे कॉरपोरेट इतिहास का सबसे बड़ा स‍िंड‍िकेट लोन कहा जा रहा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने विदेशी मुद्रा ऋण के रूप में विभिन्‍न बैंकों के समूह से दो बार में पांच अरब डॉलर जुटाए हैं। आपको बता दें सिंडिकेट लोन उसे कहा जाता है ज‍िसे बैंकों / वित्तीय संस्थानों के ग्रुप से लिया जाता है।

rajeshswari

55 बैंकों से 3 अरब डॉलर जुटाए
सूत्रों ने बताया कि पिछले हफ्ते रिलायंस ने 55 बैंकों से 3 अरब डॉलर जुटाए थे। रिलायंस जियो इन्फोकॉम ने 18 बैंकों से दो अरब डॉलर का अतिरिक्त कर्ज लिया है। उन्होंने बताया कि 3 अरब डॉलर का कर्ज 31 मार्च तक लिया जा चुका था,जबकि दो अरब डॉलर इसी हफ्ते मंगलवार को जुटाए गए हैं।

5G नेटवर्क शुरू करने पर खर्च होगा पैसा
रिलायंस जियो इस रकम का इस्तेमाल पूंजीगत व्यय के लिए करेगी। इसे पैसे को जियो की तरफ से देशभर में 5G नेटवर्क शुरू करने पर खर्च क‍िया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि शुरुआत में तीन अरब डॉलर का लोन 55 ऋणदाताओं से जुटाया गया,इनमें ताइवान के करीब दो दर्जन बैंकों के अलावा बैंक ऑफ अमेरिका, एचएसबीसी, एमयूएफजी, सिटी, एसएमबीसी, मिझुहो तथा क्रेडिट एग्रिकोल जैसे वैश्विक बैंक शामिल हैं।

प्राथमिक कर्ज को मिली बढ़िया प्रतिक्रिया के बाद दो अरब डॉलर का अतिरिक्त कर्ज लेने का फैसला हुआ। इसके बाद,दो अरब डॉलर का नया कर्ज भी 55 कर्जदाताओं से समान शर्तों पर लिया गया।

इसे भी पढ़े   iPhone 15 Pro Max खरीदें Samsung के फोन से भी सस्ता, 30 हजार से ज्यादा फायदा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *