भगोड़े अमृतपाल के राज खोलेगा उसका करीबी दोस्त पप्पलप्रीत? होशियारपुर से अरेस्ट

भगोड़े अमृतपाल के राज खोलेगा उसका करीबी दोस्त पप्पलप्रीत? होशियारपुर से अरेस्ट

नई दिल्ली। पंजाब पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के करीबी पप्पलप्रीत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं,अमृतपाल सिंह 18 मार्च से फरार चल रहा है जिसकी तलाश पंजाब से बाहर अन्य राज्यों में भी की जा रही है।

rajeshswari

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक,पंजाब पुलिस ने स्पेशल सेल की मदद से एक बड़ा ऑपरेशन चलाया जिसके बाद पप्पलप्रीत को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की टीम समेत एजेंसियां लगातार अमृतपाल की भी तलाश में जुटी हुई हैं। वहीं,पप्पलप्रीत जो अमृतपाल का राइट हैंड के तौर पर देखा जा रहा था उसकी गिरफ्तारी के बाद अब अमृतपाल की गिरफ्तारी की भी उम्मीद पैदा हो गई है।

पंजाब पुलिस के मुताबिक,जालंधर से फरार हुआ पप्पलप्रीत लगातार अमृतपाल के साथ था और ये दोनों होशियारपुर में अलग-अलग रस्ते हो गए थे। पुलिस ने पप्पलप्रीत को होशियापुर से गिरफ्तार किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दावा कर कहा पप्पलप्रीत का पाकिस्तान के आईएसआई से सीधे संपर्क हैं।

इसे भी पढ़े   कनाडा में इंदिरा गांधी की हत्या वाली झांकी पर बोले विदेश मंत्री जयशंकर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *