धीरेंद्र प्रताप हत्याकांड में 50 हजार का इनामिया गिरफ्तार

धीरेंद्र प्रताप हत्याकांड में 50 हजार का इनामिया गिरफ्तार

लखनऊ (जनवार्ता) । धीरेंद्र प्रताप सिंह के अपहरण और हत्या के मामले में फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त जय किशन शर्मा को एसटीएफ उत्तर प्रदेश और सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को रविवार शाम सेक्टर-10 चौराहे के पास से पकड़ा गया। उसके कब्जे से पीली धातु की एक अंगूठी, 7,300 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ।

rajeshswari

एसटीएफ के अनुसार, 29 अगस्त  को लखनऊ में धीरेंद्र प्रताप सिंह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए थे। उनकी पत्नी की तहरीर पर सुशांत गोल्फ सिटी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसटीएफ की विभिन्न टीमों को सूचना संकलन और कार्रवाई के लिए लगाया गया था। पूर्व में मामले में दो आरोपियों रवि किशन शर्मा उर्फ रवि पंडित और ओमकार को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया गया था, जबकि अन्य आरोपियों पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने सेक्टर-10 चौराहे के पास घेराबंदी कर जय किशन शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अभियुक्त ने पुलिस को बताया कि उसके बड़े भाई रवि किशन शर्मा ने अपने साथियों के साथ मिलकर करीब एक माह पहले हत्या की योजना बनाई थी। जय किशन के अनुसार, प्लॉट और मकान के लालच में वह और उसकी भाभी पूजा भी इस योजना में शामिल हो गए थे।

पुलिस के मुताबिक, 29 अगस्त को जय किशन अपने भाई और उसके साथी द्वारा भेजे गए शूटर के साथ मिलकर धीरेंद्र प्रताप सिंह की हत्या में शामिल हुआ था। घटना के बाद उसके भाई ने उसे कुछ रुपये और धीरेंद्र की कीमती अंगूठी देकर फरार होने को कहा। जय किशन और उसकी भाभी ने घटना के बाद धीरेंद्र का मोबाइल फोन ट्रेन में फेंक दिया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लखनऊ में छिपकर रह रहा था।

इसे भी पढ़े   पिता की पेंशन को लेकर भाई-बहन में मारपीट,योगी से इंसाफ की गुहार

गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ सुशांत गोल्फ सिटी थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *