लालपुर : शातिर अपराधी का शांति भंग में चालान

लालपुर : शातिर अपराधी का शांति भंग में चालान

वाराणसी (जनवार्ता)। लालपुर थाना क्षेत्र के नई बस्ती में आतंक का पर्याय बने एक शातिर युवक करन को पुलिस ने गिरफ्तार कर शांति भंग की आशंका में चालान किया है।  पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के कपरफोरवा गैंग से नजदीकी संबंध बताए जा रहे हैं। गैंग से जुड़े बदमाशों पर पुलिसकर्मियों और एक वरिष्ठ पत्रकार के परिवार को जान से मारने की धमकी देने के आरोप भी लगे हैं।

rajeshswari

बताया जाता है कि गत 31 जुलाई को इसी आपराधिक गिरोह से जुड़े लोगों ने एक पुलिसकर्मी के पुत्र पर जानलेवा हमला किया था। मामले में कार्रवाई के बावजूद आरोप है कि विवेचक की लापरवाही के चलते हमले में शामिल कई शातिर आरोपी अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक इन आरोपियों के खिलाफ लालपुर समेत कई थानों में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

चौकी इंचार्ज की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में सक्रिय आपराधिक तत्वों में हड़कंप की स्थिति बताई जा रही है। पीड़ित ने पुलिस से मांग की है कि आपराधिक गतिविधियों में शामिल अन्य आरोपियों की भी जांच कर उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में भय का माहौल समाप्त हो सके।

नई बस्ती चौकी प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का शांति भंग की आशंका में चालान किया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की गतिविधियों पर भी नजर रख रही है।

इसे भी पढ़े   ये पनीर खाया तो किडनी का फेल होना समझो तय,डॉक्टर भी न बचा पाएंगे जान!
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *