RBI के फैसले से लाल हुआ शेयर मार्केट! सेंसेक्स में 1300 अंकों की बड़ी गिरावट

RBI के फैसले से लाल हुआ शेयर मार्केट! सेंसेक्स में 1300 अंकों की बड़ी गिरावट

नई दिल्ली। रेपो रेट बढ़ने की खबर के बाद शेयर बाजार में बड़ी गिरावट आई है। बाजार 1300 से ज्यादा प्वाॅइंट गिरकर बंद हुआ। सेंसेक्स 1306.96 अंक यानी 2.29% की गिरावट के साथ 55,669.03 पर बंद हुआ। निफ्टी 408.45 अंक यानी 2.39% की गिरावट के साथ 16,660.65 पर बंद हुआ है। एनएसई पर अपोलो हाॅस्पिटल और अडानी पाेर्ट के शेयरों में सबसे अधिक 6-6% से ज्यादा की गिरावट रही। बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व के शेयर भी टाॅप लूजर की लिस्ट में शामिल रहे। वहीं, पावर ग्रिड, NTPC और कोटक बैंक,ONGC के शेयर तेजी के साथ हरे निशान पर बंद हुए हैं। निफ्टी बैंक और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विस में बड़ी गिरावट रही। वहीं,मेटल,पावर,आईटी,Auto,बैंक लगभग सभी सेक्टर के शेयरों में भारी गिरावट रही।

rajeshswari

दोपहर 3 बजे के कारोबार के दौरान सेंसेक्स-निफ्टी में क्रमश: 2.48% और 2.22% अंकों से अधिक की बड़ी गिरावट देखी जा रही है। सेंसेक्स 1400 अंकों से ज्यादा टूट चुका है और यह 55 हजार ने नीचे आ गया है। वहीं, निफ्टी में 400 अंकों से अधिक की गिरावट है और यह वर्तमान में 16,660.65 पर कारोबार कर रहा है।

दोपहर 2.20 बजे सेसेंक्स 927.76 गिरकर यानी 1.63% लुढ़क कर 56,048.23 पर आ गया। वहीं, निफ्टी 283.05 अंक यानी 1.66% गिरकर 16,786.05 अंक नीचे कारोबार कर रहा है। बीएसई के 30 शेयरों में सिर्फ 5 हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं बाकी के 25 शेयरों में बड़ी गिरावट है। बता दें कि केंद्रीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने रेपो रेट में बड़ा इजाफा किया है। रेपो रेट की दर 0.4 फीसदी बढ़ा दी गई है। अब रेपो रेट 4.40 फीसदी कर दी गई है। इसका मतलब यह हुआ कि आपकी ईएमआई अब और महंगी हाे जाएगी।

इसे भी पढ़े   25 अप्रैल को दीपक चौहान संग फेरे लेंगी आरती सिंह

बजाज फिनसर्व,टाइटन,बजाज फाइनेंस,रिलायंस समेत दिग्गज शेयरों में 3 पर्सेंट से ज्यादा की गिरावट है। वहीं, विप्रो, कोटक बैंक, इंफोसिस, पावर ग्रिड और NTPC के शेयरों में तेजी देखी जा रही है।

दोपहर 12.48 बजे सेंसेक्स 724.8 अंक टूटकर यानी 1.27% की गिरावट के साथ 56,251.19 पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी 212.50 अंक यानी 1.24% गिरकर 16,856.60 पर आ गया। बजाज फिनसर्व,टाइटन समेत शेयरों में आज बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है।

मंगलवार की छुट्टी की बाद आज बुधवार को शेयर बाजार की फ्लैट शुरुआत हुई है। बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 8.01 अंक यानी 0.01% गिरकर 56,967.98 पर खुला है। जबकि एनएसई का निफ्टी 2.85 अंक यानी 0.02% की मामूली गिरावट के साथ 17,066.25 पर ओपन हुआ है। बता दें कि आज एलआईसी का आईपीओ भी सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहा है ऐसे में बाजार पर सबकी निगाहें टिकी हुई है।

इन शेयरों में है तेजी
बीएसई पर शुरुआती कारोबार के दौरान सुबह 9:20 बजे सबसे अधिक पावर ग्रिड के शेयर में तेजी थी। पावर ग्रिड के शेयर 1.73% की तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे। इसके बाद NTPC, कोटक बैंक,विप्रो इंफोसिस, मारुति,इंडसइंड बैंक,एक्सिस बैंक,एसबीआई,ICICI बैंक,टाटा स्टील, एचडीएफसी,आईटीसी,बजाज फिनसर्व के शेयरों में तेजी है। वहीं, सबसे अधिक गिरावट आज भारती एयरटेल,डाक्टर रेड्डी,सनफार्मा,टाइटन,एशियन पेंट्स,हिन्दुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में गिरावट है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *