मजदूरों के अधिकारों को लेकर राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस ने उठाई आवाज, अशोक सिंह बोले-‘केवल मांग तक सीमित नहीं रहना होगा’

मजदूरों के अधिकारों को लेकर राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस ने उठाई आवाज, अशोक सिंह बोले-‘केवल मांग तक सीमित नहीं रहना होगा’

वाराणसी। मजदूरों के अधिकार, समय पर भुगतान और सुरक्षित रोजगार को लेकर राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (INTUC) ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए श्रमिक हितों को प्राथमिकता देने की मांग की है। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा है कि मौजूदा नीतियों से मजदूर वर्ग प्रभावित है और सभी श्रमिकों को समय पर उचित भुगतान सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

rajeshswari

संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष-INTUC एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष-INDWF अशोक सिंह ने कहा है कि मजदूरों को समय पर और उचित भुगतान सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता में नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि श्रमिकों को केवल मांग करने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि अपने अधिकारों को प्रभावी ढंग से लागू कराने के लिए गंभीरता से प्रयास करना होगा।

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस ने श्रमिक अधिकार, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास को प्रमुख मुद्दे के रूप में सामने रखा है। संगठन के संदेश में मजदूरों के सम्मान, समय पर भुगतान, सुरक्षित रोजगार और बेहतर भविष्य पर जोर दिया गया है।

इसे भी पढ़े   तीन दिवसीय युवा आध्यात्मिक शिखर सम्मेलन" की तैयारियों का केंद्रीय मंत्री ने लिया जायजा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *