दो बाइकों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत

दो बाइकों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत

देवरिया। खुखुंदू थाना क्षेत्र के सरया चौराहे पर दो बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल है। उसे जिला अस्पताल भेजवाया गया। दोनों वाहनों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया।

rajeshswari

सझवलिया निवासी चंद्रदेव प्रजापति (55) बुधवार को अपनी बाइक से खुखुदूं यूपी बड़ौदा बैंक में रुपए निकालने आ रहे थे। बताया जा रहा है कि वह अभी बाइक लेकर गांव वाली सड़क से देवरिया-सलेमपुर फोरलेन पर सरया चौराहे के पास चढ़ रहे थे,तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही पत्नी राधिका देवी और लड़के धर्मेंद्र, सुनील और अनिल बदहवास हो गए। हादसे में दूसरा बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया है।

इसे भी पढ़े   मोबाइल,चमड़ा,ज्वैलरी पार्ट्स होंगे सस्ते,बजट में आम आदमी की मौज,सरकार ने ड्यूटी…
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *