कैमूर के उर्स मेले में दो पक्षों में हिंसक झड़प, 10 घायल; पांच वाराणसी रेफर

कैमूर के उर्स मेले में दो पक्षों में हिंसक झड़प, 10 घायल; पांच वाराणसी रेफर

कैमूर  (जनवार्ता)। जिले के चैनपुर बाजार स्थित मखदूम साहब की मजार पर आयोजित सालाना उर्स मेले के दौरान मंगलवार देर रात एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। मामूली कहासुनी के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते लाठी-डंडों से मारपीट शुरू हो गई।
झड़प में करीब 10 लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चैनपुर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

rajeshswari


घायलों में से पांच की हालत गंभीर बताई गई है। गंभीर रूप से घायल रुस्तम कुरैशी, शमीम कुरैशी, इकबाल कुरैशी, सैफ कुरैशी और एक अन्य घायल को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी स्थित ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है, जहां उनका उपचार जारी है।


घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों पक्षों के लोगों को एक-दूसरे पर लाठियां बरसाते देखा जा सकता है। हालांकि पुलिस ने वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
मारपीट के दौरान फायरिंग होने की भी चर्चा है, लेकिन पुलिस ने गोली चलने की पुष्टि से इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से कोई खोखा बरामद नहीं हुआ है। वहीं कुछ स्थानीय लोगों का दावा है कि झड़प के दौरान गोली लगने से दो लोग घायल हुए हैं।
घटना के बाद मेले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फायरिंग की चर्चा फैलते ही श्रद्धालुओं और मेले में मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।
सूचना मिलते ही चैनपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की ओर से थाने में लिखित शिकायत नहीं दी गई थी।

इसे भी पढ़े   पिंडरा में पोखरे में डूबने से युवक की मौत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *