शाहजहांपुर में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से पसरा मातम

शाहजहांपुर में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से पसरा मातम

लखनऊ। शाहजहांपुर में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पांच लोगों की मौत हो गई और एक घायल है। मरने वाले पांचों लोग एक ही परिवार के थे। हादसा के बाद परिवार में मातम पसर गया है। दर्दनाक हादसा हरदोई मार्ग पर दिलावरपुर गांव के पास हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। शुक्रवार तड़के करीब पांच बजे अज्ञात वाहन की बाइक से भिड़ंत हो गई। भिड़ंत से बाइक सवार पांच लोगों की मौत हो गई।

rajeshswari

दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत
गनीमत रही कि हादसे में एक साल की मासूम बाल-बाल बच गई। बच्ची को मामूली चोट आई है। मरनेवालों में दंपति,महिला और दो बच्चे शामिल हैं। मौके पर पांच शवों को एक साथ देखकर लोग सिहर उठे। तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस के आने तक घटनास्थल पर जाम लग गया। सीओ सदर अमित चौरसिया ने शव हटवाकर जाम खुलवाया। मृतकों की शिनाख्त मोबाइल और कागजात के आधार पर पुलिस ने की। सूचना के बाद अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

चार पहिया वाहन से बाइक की भिड़ंत हो गई
थाना जैतीपुर क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी 28 वर्षीय रघुवीर, 25 वर्षीय पत्नी ज्योती,पांच साल का बेटा कृष्णा,तीन साल का बेटा अभि,35 वर्षीय साली जूली,एक साल की बेटी आराध्या एक ही बाइक से शादी में शामिल होने गुरुवार को शाहबाद गए थे। शाहबाद के दलेलनगर निवासी श्याम सिंह की बेटी गुड्डी की बारात आनेवाली थी। वापसी में शुक्रवार तड़के चार पहिया वाहन से बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में पांच की मौत हो गई और एक साल की आराध्या घायल है। पुलिस ने दर्दनाक हादसे की जांच शुरू कर दी है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। एसपी एस. आनंद ने बताया कि हादसा के कारणों की जानकारी ली जा रही है।

इसे भी पढ़े   RBI ने इस बैंक का लाइसेंस किया रद्द,कस्‍टमर पर क्‍या होगा असर?
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *