केजरीवाल मुआयना करने पहुंचे वजीराबाद,कहा-‘दिल्ली में हो सकती है पीने के पानी की किल्लत’

केजरीवाल मुआयना करने पहुंचे वजीराबाद,कहा-‘दिल्ली में हो सकती है पीने के पानी की किल्लत’
ख़बर को शेयर करे

नई दिल्ली। दिल्ली में यमुना का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है। इसी बीच सीएम केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली के लोगों को कुछ दिनों तक पीने के पानी की किल्लत का भी सामना करना पड़ सकता है।

दिल्ली में यमुना संकट के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल वजीराबाद जल शोधन संयंत्र पहुंचे। यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण प्लांट को फिलहाल बंद कर दिया गया है।

दिल्ली में यमुना संकट के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल वजीराबाद जल शोधन संयंत्र पहुंचे
केजरीवाल ने कहा-दिल्ली में हो सकती है पीने के पानी की किल्लत
यमुना नदी का जल स्तर आज दोपहर 3-4 बजे तक चरम पर पहुंच जाएगा और फिर नीचे जाना शुरू हो जाएगा

  • दिल्ली सरकार ने कहा है कि निचले इलाके के सभी स्कूल 13 जुलाई को बंद रहेंगे। छात्रों के लिए ऑनलाइन क्लासेज की व्यवस्था की जाएगी

पीने के पानी की हो सकती है किल्लत
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा- ‘हम वजीराबाद जल शोधन संयंत्र के पास हैं। दिल्ली में पहली बार यमुना ने इस स्तर को छुआ है। इसके कारण तीन जल शोधन संयंत्र बंद कर दिए गए हैं, क्योंकि पानी पंपों और मशीनों में घुस गया है। इससे दिल्ली में 25% पानी की आपूर्ति कम हो जाएगी। ट्यूबवेल भी बंद हैं। एक-दो दिन तक पानी की कमी हो सकती है। मुझे उम्मीद है कि कल शाम तक आपूर्ति फिर से शुरू हो जाएगी।’

उन्होंने कहा कि सीडब्ल्यूसी की भविष्यवाणी के अनुसार, यमुना नदी का जल स्तर आज दोपहर 3-4 बजे तक चरम पर पहुंच जाएगा और फिर नीचे जाना शुरू हो जाएगा।

इसे भी पढ़े   लड़की को कुचल डाला,पकड़ा गया जयपुर का 'जल्लाद'

दिल्ली में 45 साल का रिकॉर्ड टूटा
दिल्ली में 45 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। दिल्ली के निचले इलाके में पानी आना शुरू हो गया है। काश्मीरी गेट, रिंग रोड, लोहा पुल और मयूर विहार में बाढ़ का पानी भर चुका है। यमुना नदी में खतरे के निशान के ऊपर तक पानी आ चुका है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीते दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस करके नीचे का इलाका खाली करने का निर्देश दिया था।

वहीं, दिल्ली के ऊपराज्यपाल वीके सक्सेना ने यमुना नदी के जल स्तर को लेकर दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक बुलाई है। एलजी सक्सेना ने बताया है कि हथिनीकुंड बैराज से अब पानी छोड़े जाने की मात्रा कम कर दी गई है।


ख़बर को शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *