चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग से पहले PM मोदी बोले-’14 जुलाई 2023 हमेशा सुनहरे अक्षरों में अंकित रहेगा’

चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग से पहले PM मोदी बोले-’14 जुलाई 2023 हमेशा सुनहरे अक्षरों में अंकित रहेगा’

नई दिल्ली। बस कुछ ही मिनट के इंतजार के बाद श्री हरिकोटा से भारत इतिहास रचने जा रहा है। इसरो चंद्रयान-3 लॉन्च करने के लिए बिल्कुल तैयार है। भारत अंतरिक्ष की दुनिया में एक नया मुकाम हासिल करने जा रहा है। इस बीच पीएम मोदी ने भी कहा है कि आज के इस दिन को सुनहरे अक्षरों में अंकित किया जाएगा।

rajeshswari

पीएम मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल से लिखा, “जहां तक भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र का सवाल है, 14 जुलाई 2023 हमेशा सुनहरे अक्षरों में अंकित रहेगा। चंद्रयान-3, हमारा तीसरा चंद्र मिशन, अपनी यात्रा पर निकलेगा। यह उल्लेखनीय मिशन हमारे राष्ट्र की आशाओं और सपनों को आगे बढ़ाएगा।”

उन्होंने कहा, “चंद्रयान 2 के प्रमुख वैज्ञानिक परिणामों में चंद्र सोडियम के लिए पहला वैश्विक मानचित्र, क्रेटर आकार वितरण पर ज्ञान बढ़ाना, आईआईआरएस उपकरण के साथ चंद्र सतह के पानी की बर्फ का स्पष्ट पता लगाना और बहुत कुछ शामिल है। यह मिशन लगभग 50 प्रकाशनों में प्रकाशित हुआ है।”

एक अगले ट्वीट में पीएम मोदी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि चंद्रयान-3 मिशन के लिए शुभकामनाएं! मैं आप सभी से इस मिशन और अंतरिक्ष, विज्ञान और नवाचार में हमने जो प्रगति की है, उसके बारे में और अधिक जानने का आग्रह करता हूं। इससे आप सभी को बहुत गर्व महसूस होगा।

यहां देखें लाइव
इसरो ने चंद्रयान-3 के लॉन्च के लिए isro.gov.in पर रजिस्ट्रेशन विंडो खोल दिया है। इसपर रजिस्ट्रेशन करके आप लॉन्च का लाइव प्रोग्राम देख सकते हैं। इसके अलावा दो अन्य विकल्प भी इसरो ने दिए हैं। ISRO के आधिकारिक वेबसाइट और यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीम भी करने जा रहा है। इसपर भी आप लाइव प्रोग्राम देख सकते हैं। इसके साथ ही आप रिपब्लिक के लाइव टीवी और यूट्यूब चैनल की लाइव स्ट्रीमिंग पर देख सकेंगे।

इसे भी पढ़े   यूपी में सबसे बड़ी रेड:71 शहर, 248 GST टीमें,290 जगहों पर छापा;वाराणसी में 14 फर्म पर एक साथ रेड
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *