दिल्ली में मर्डर की एक और वारदात,लड़की पर रॉड से हमला करके ली जान;आरोपी फरार

दिल्ली में मर्डर की एक और वारदात,लड़की पर रॉड से हमला करके ली जान;आरोपी फरार

नई दिल्ली। दिल्ली के मालवीय नगर में मर्डर की वारदात से सनसनी मच गई है। लड़की पर रॉड से हमला करके जान ले ली गई। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। दिल्ली पुलिस को मिली कॉल के मुताबिक, दिल्ली के अरबिंदो कॉलेज के पास आरोपी लड़के ने लड़की पर रॉड से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। उसकी उम्र करीब 25 साल है। लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

rajeshswari

लोहे की रॉड से लड़की पर हमला
पुलिस को आज दोपहर करीब 12 बजकर 8 मिनट पर जानकारी मिली थी कि अरबिंदो कॉलेज के पास एक लड़का एक लड़की को जान से मारकर भाग गया है। बॉडी के पास एक लोहे की रॉड पड़ी है। लड़की की उम्र 25 साल के आसपास की लग रही है। लड़की की बॉडी पार्क में जमीन पर पड़ी हुई है।

24 घंटे के अंदर हत्या की दूसरी वारदात
बता दें कि 24 घंटे के अंदर दिल्ली में हत्या की ये दूसरी वारदात है। गुरुवार रात करीब 8 बजकर 45 मिनट पर दिल्ली के डाबरी इलाके में एक बिल्डर की पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक महिला की पहचान रेनू के रूप में हुई। उनकी उम्र करीब 40 साल थी। उनके घर के पास ही हमलावर ने उन्हें शूट कर दिया।

प्वाइंट ब्लैंक रेंज से मारी गोली
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि रेनू गोयल को मारने के लिए हमलावर मौके पर पैदल ही पहुंचा था। उसने प्वाइंट ब्लैंक रेंज से रेनू की कनपटी पर गोली मारी। जिसके बाद वह फरार हो गया था। हालांकि,बाद में खबर आई कि हमलावर ने खुद को भी शूट कर लिया।

इसे भी पढ़े   मदरसों की जांच के आदेश पर भड़के व‍िधायक आर‍िफ मसूद,कहा-'सरस्‍वती स्‍कूलों की भी हो जांच'
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *