बलिया में इंटर कॉलेज के टीचर ने ससुर की गोली मारकर की हत्या,पत्नी ने दर्ज कराया मुकदमा

बलिया में इंटर कॉलेज के टीचर ने ससुर की गोली मारकर की हत्या,पत्नी ने दर्ज कराया मुकदमा

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया में गोली मारकर ससुर की हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने का आरोप सरकारी सहायता प्राप्त इंटर कॉलेज के शिक्षक पर लगा है। घटना उभांव थाना क्षेत्र में बिल्थरा रोड कस्बे के वार्ड नंबर 10 की है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि सोमवार रात 11 बजे सरकारी सहायता प्राप्त इंटर कॉलेज के शिक्षक 40 वर्षीय मनीष सिंह ने कहासुनी में अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से गोली चला दी। घटना में मनीष और चचेरे ससुर 51 वर्षीय शत्रुघ्न सिंह घायल हो गए।

rajeshswari

गोली मारकर ससुर की हत्या
सूत्रों ने बताया कि दोनों घायलों को बिल्थरा रोड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने शत्रुघ्न को मऊ के एक अस्पताल में रेफर कर दिया। बताया गया शत्रुघ्न की मौत मऊ ले जाते समय रास्ते में हो गई। सूत्रों के अनुसार,पुलिस ने मनीष को हिरासत में लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

उन्होंने बताया कि मनीष बलिया में सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सरकारी सहायता प्राप्त इंटर कॉलेज शिक्षक है। सूत्रों के मुताबिक,मनीष की तबीयत खराब रहती है और लखनऊ में इलाज कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पति की खराब तबीयत को देखते हुए पत्नी नेहा ने चाचा शत्रुघ्न को बुला लिया था।

पत्नी ने दर्ज कराया मुकदमा
सूत्रों के अनुसार,सोमवार रात सभी लोग भोजन कर एक ही कमरे में सो गए. रात 11 बजे मनीष अचानक जग गया और सपने में हत्या होने की बात कहते हुए पिस्तौल ढूंढ़ने लगा। सूत्रों ने बताया कि नेहा ने मनीष की खराब तबीयत को देखते हुए पिस्तौल दूसरे कमरे में रख दी थी। कमरे में पिस्तौल नहीं होने से पति पत्नी पर गुस्सा हो गया। उन्होंने बताया कि घबराई नेहा ने पिस्तौल लाकर मनीष को दे दी।

इसे भी पढ़े   ओमप्रकाश राजभर पर गाजीपुर में हमला,कार्यकर्ताओं ने सुरक्षित निकाला

अनहोनी की आशंका पर शत्रुघ्न ने मनीष को रोकने की कोशिश की,लेकिन पिस्तौल से गोली चल गई। सूत्रों ने बताया कि पिस्तौल से निकली एक गोली शत्रुघ्न के पेट में और दूसरी गोली मनीष के पैर में लग गई। पुलिस ने शत्रुघ्न के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि नेहा की तहरीर पर मनीष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *