पश्चिम बंगाल में भाजपा के भीतर बढ़ी खींचतान

पश्चिम बंगाल में भाजपा के भीतर बढ़ी खींचतान

टीएमसी से आए कार्यकर्ताओं की एंट्री, वसूली और कानून-व्यवस्था बने विवाद की वजह

पश्चिम बंगाल। राज्य में सत्ता संभालने के छह महीने बाद ही भाजपा के भीतर मतभेद उभरने लगे हैं। पार्टी के सामने संगठनात्मक एकजुटता बनाए रखने की चुनौती खड़ी हो गई है। पुराने और नए कार्यकर्ताओं के बीच टकराव तथा टीएमसी से आए नेताओं और कार्यकर्ताओं को संगठन में शामिल करने से असंतोष बढ़ा है।

rajeshswari


प्रदेश भाजपा के एक वरिष्ठ नेता के अनुसार, विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत की एक प्रमुख वजह पिछली टीएमसी सरकार के प्रति जनता की नाराजगी थी। इसके बाद संगठन विस्तार के लिए टीएमसी के कुछ कार्यकर्ताओं को भाजपा में शामिल किया गया। इससे लंबे समय से पार्टी से जुड़े पुराने कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। उनका कहना है कि जिन लोगों से वे पहले राजनीतिक संघर्ष करते रहे, उनके साथ अब एक मंच साझा करना सहज नहीं है।


वसूली पर मंत्री ने जताई चिंता
भाजपा सरकार के सामने जबरन वसूली, कट मनी और सिंडिकेट राज पर लगाम लगाने की चुनौती भी है। राज्य के वित्त मंत्री स्वपन दासगुप्ता ने स्वीकार किया कि जबरन वसूली की समस्या पूरी तरह समाप्त नहीं हुई है। उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र रासबिहारी में भी इसे पूरी तरह रोक पाने में असमर्थता जताई।
दासगुप्ता के मुताबिक, राज्य में निवेश और औद्योगिक परियोजनाओं को बढ़ावा देने के लिए वसूली और सिंडिकेट व्यवस्था खत्म करना जरूरी है। इसके साथ ही कानून-व्यवस्था मजबूत करनी होगी।

इसे भी पढ़े   ढकवा गांव में नदी में मिला नवयुवक का शव, पुलिस ने की जांच शुरू
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *