पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर खड़े पिकअप में घुसी एम्बुलेंस, पांच की मौत

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर खड़े पिकअप में घुसी एम्बुलेंस, पांच की मौत

जयपुर से शव लेकर गाजीपुर जा रही थी एम्बुलेंस, बाराबंकी में सुबह करीब 6:30 बजे हुआ हादसा

बाराबंकी। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में एम्बुलेंस सवार पांच लोगों की मौत हो गई। राजस्थान के जयपुर से एक शव लेकर गाजीपुर जा रही एम्बुलेंस सड़क किनारे खड़े पिकअप वाहन में पीछे से जा घुसी। मृतकों में एम्बुलेंस के दो चालक और तीन अन्य लोग शामिल हैं।

rajeshswari


हादसा सुबेहा थाना क्षेत्र के घेरावन गांव के पास एक्सप्रेस-वे के 53.3 किलोमीटर पॉइंट पर सुबह करीब 6:30 बजे हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि एम्बुलेंस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


सूचना मिलते ही पुलिस और एक्सप्रेस-वे की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने सभी पांचों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और धुंध को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है। पुलिस पिकअप वाहन के सड़क किनारे खड़े होने के कारणों समेत दुर्घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़े   कानपुर : जमीन विवाद में ताबड़तोड़ 20 राउंड फायरिंग
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *