दो कुत्ते की लड़ाई पर बढ़ा विवाद,सनकी शख्स ने छत से कर दी ताबड़तोड़ फायरिंग,2 की मौत,6 घायल

दो कुत्ते की लड़ाई पर बढ़ा विवाद,सनकी शख्स ने छत से कर दी ताबड़तोड़ फायरिंग,2 की मौत,6 घायल

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के इंदौर में कुत्ते को घुमाने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि एक शख्य ने छत से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में 8 लोगों को गोली लग गई,जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई। 6 लोगों को गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र की है। विवाद कुत्ते को टहलाने के दौरान दो पड़ोसियों के बीच शुरू हुई थी।

rajeshswari

दो कुत्तों के विवाद में चली गोली
सनकी शख्स ने छत से कर दी फायरिंग
8 लोगों को लगी गोली,2 की मौत

कुत्तों के विवाद में सिक्योरिटी गार्ड ने कर दी फायरिंग
घटना के संबंध में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमरेंद्र सिंह ने बताया कि बैंक ऑफ बड़ौदा की एक स्थानीय शाखा में सुरक्षा गार्ड के रूप में तैनात राजपाल राजावत ने पालतू कुत्तों के झगड़ने के विवाद में खजराना थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोलीबारी की। विवाद की शुरुआत तब हुई, जब राजावत कृष्णबाग कॉलोनी में अपना पालतू कुत्ता घुमा रहा था। यह कुत्ता एक अन्य पड़ोसी के कुत्ते से झगड़ने लगा जिससे दोनों पड़ोसियों के बीच बहस शुरू हो गई।

सनकी शख्स ने छत पर चढ़कर चलाई गोली
अमरेंद्र सिंह ने बताया कि विवाद इतना बढ़ा कि राजावत गुस्से में अपने घर गया और छत पर खड़े होकर पहले हवा में दो बार गोली चलाई और बाद में नीचे सड़क पर खड़े लोगों पर गोलियां चला दी। सड़क पर खड़े 8 लोगों को गोली लगी। जिसमें 35 साल के विमल और 28 साल के राहुल वर्मा की मौत हो गई,जबकि छह घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

इसे भी पढ़े   डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार दो युवक घायल

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
एडीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि गोलीबारी के आरोपी सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसकी 12 बोर की दो बैरल वाली बंदूक भी बरामद कर ली गई है। बताया जा रहा है कि दोनों पड़ोसी पक्षों के बीच कोई पुराना झगड़ा नहीं था और गोलीबारी की वारदात कुत्तों की लड़ाई के तात्कालिक विवाद को लेकर हुई।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *