सिरफिरे ने प्रेमिका समेत चार लोगों को पेट्रोल डालकर जलाया

सिरफिरे ने प्रेमिका समेत चार लोगों को पेट्रोल डालकर जलाया

गोण्डा। यूपी में गोण्डा जिले के मोतीगंज थानाक्षेत्र के अचलपुर गांव में एक सिरफिरे आशिक ने शनिवार को तड़के एकतरफा प्यार के चक्कर में प्रेमिका संग परिजनों को पेट्रोल डालकर जला दिया,फिर स्वयं आत्मदाह भी कर ली। गोण्डा के पुलिस उपाधीक्षक लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि अचलपुर गांव के रहने वाले रामनाथ की 18 वर्षीय बेटी नंदनी पर सिरफिरा शादी का दबाव बना रहा था।

rajeshswari

शादी के लिए जब उसे मना कर दिया गया तो सिरफिरे आशिक विमल ने पहले रामनाथ, नंदनी महेश और नर्मिला पर पेट्रोल छिड़क कर चारों को जला दिया फिर स्वयं भी आत्मदाह कर ली। एसपी ने बताया कि आग से झुलसे चारों लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। जबकि मृतक विमल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में पुलिस गहन तफ्तीश में जुटी है।

इसे भी पढ़े   बाराबंकी–बहराइच हाईवे: एनओसी में अटका निर्माण, अलाइनमेंट बदला तो सैकड़ों मकान पर संकट
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *