पटना में शुरू हुई वाटर मेट्रो, 50 रुपये में गंगा की सैर

पटना में शुरू हुई वाटर मेट्रो, 50 रुपये में गंगा की सैर

पटना (जनवार्ता)। गंगा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मंगलवार से पटना में वाटर मेट्रो सेवा शुरू हो रही है। इसके तहत यात्री 50 रुपये में दीघा घाट से गांधी घाट तक 40 मिनट का सफर कर सकेंगे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि दीघा घाट से सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

rajeshswari


वाटर मेट्रो में एक बार में 50 यात्री सफर कर सकेंगे। वातानुकूलित जलयान में शौचालय और व्हीलचेयर की सुविधा उपलब्ध है। पांच वर्ष तक के बच्चों का सफर मुफ्त होगा, जबकि पांच से 12 वर्ष तक के बच्चों का किराया 25 रुपये निर्धारित किया गया है।
हाइब्रिड इंजन से संचालित इस जलयान का उद्देश्य प्रदूषण कम करने के साथ गंगा पर्यटन को बढ़ावा देना है। फिलहाल टिकट दीघा घाट के काउंटर से मिलेगा। जल्द ही ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा भी शुरू की जाएगी।

इसे भी पढ़े   'ED निदेशक संजय मिश्रा के कार्यकाल को बढ़ाना अवैध,31 जुलाई तक पद से हटना होगा',सुप्रीम कोर्ट का निर्देश
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *