STF : 50 हजार का इनामी गैंगस्टर कानपुर से गिरफ्तार

STF : 50 हजार का इनामी गैंगस्टर कानपुर से गिरफ्तार

आठ जिलों में दर्ज हैं कई आपराधिक मुकदमे

कानपुर। गोवंश तस्करी करने वाले संगठित गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एसटीएफ की प्रयागराज इकाई ने 50 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर रेहान को कानपुर नगर से गिरफ्तार किया है। रेहान कौशांबी जिले के कोखराज थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहा था।

rajeshswari

एसटीएफ की प्रयागराज टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कानपुर के ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में घेराबंदी की। इसके बाद जूही थाना क्षेत्र में मेट्रो स्टेशन के सामने सीसामऊ की चाय की दुकान के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार रेहान पर गोवंश तस्करी करने वाले संगठित गिरोह से जुड़े होने का आरोप है। उसके खिलाफ अलग-अलग आठ जिलों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में लंबे समय से उसकी तलाश की जा रही थी और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

एसटीएफ की इस कार्रवाई को गोवंश तस्करी से जुड़े संगठित अपराध के खिलाफ महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

इसे भी पढ़े   यूपी में पीसीएस प्री एग्जाम को लेकर मचा है बवाल? ये UPPSC का प्री नॉर्मलाइजेशन क्या है?
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *