महिला आरक्षण विधेयक पर BJP को समर्थन के लिए BSP ने रखी शर्त,मायावती ने दी पहली प्रतिक्रिया

महिला आरक्षण विधेयक पर BJP को समर्थन के लिए BSP ने रखी शर्त,मायावती ने दी पहली प्रतिक्रिया

लखनऊ। देश की नई संसद और महिला आरक्षण को लेकर बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती का बड़ा बयान सामने आया है। बसपा सुप्रीमो ने नए संसद भवन का स्वागत किया है। इसके साथ ही महिला आरक्षण बिल को लेकर समर्थन जताया है। मायावती ने कहा कि हमें उम्मीद है इस बार ये बिल पास हो जायेगा,जो लम्बे समय से टलता आ रहा हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर महिलाओं को 50 फीसद आरक्षण दिया जाता है तो हमारी पार्टी इसका भी स्वागत करेगी। उन्होंने महिला आरक्षण में ओबीसी और एससी और एसटी का कोटा अलग से निर्धारित करने की मांग की है।

rajeshswari

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि महिला आरक्षण बिल को जातिवादी पार्टियां आगे बढ़ते नहीं देखना चाहती हैं। इन वर्गों की महिलाओं को अलग से आरक्षण की व्यवस्था की जानी चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है तो हम ये मान कर चलेंगे कि ये कांग्रेस की तरह इन्हें हाशिये पर रखना चाहते हैं। सीटें बढ़ाई जाएं तो किसी भी प्रकार की राजनीति नहीं होनी चाहिए। हम पूरा समर्थन देंगे और बिल पास करने में मदद करेंगे।

इसे भी पढ़े   अज्ञात कारणों से बस्ती में लगी भीषण आग, तीन घरों के लाखों का गृहस्थी का सामान जलकर राख
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *