ट्रेन डकैती के दौरान मानवता को शर्मसार करने वाली घटना,दुधमुंहे बच्चे को उल्टा लटका कर धमकी
झारखंड। झारखंड के लातेहार में मुरी-जम्मूतवी एक्सप्रेस में हुई भीषण डकैती की घटना के बाद अब यात्रियों ने आप बीती सुनाई है। यात्री से इस लूट पाट की घटना की खौफ से अब भी बाहर नहीं आ पाए हैं। उन्होंने जो मंजर देखा शायद ही वो कभी उसे भुल पाएं। लातेहार स्टेशन से जैसे ही ट्रेन खुलकर आगे बढ़ी 10 से 12 संख्या में डकैत ट्रेन में चढ़ गए।
मुरी-जम्मूतवी एक्सप्रेस में भीषण डकैती
लातेहार और बरवाडीह स्टेशन के बीच लूट
यात्रियों ने सुनाई आप बीती
लातेहार और बरवाडीह स्टेशन के बीच लूट
घटना शनिवार रात 12 बजे के आसपास की बताई जा रही है। घटना देर रात की थी तो ज्यादातर यात्री सो रहे थे। ट्रेन ने जैसे ही रफ्तार पकड़ी डकैतों ने उत्पाद मचाना शुरू कर दिया। डैकतों ने बरवाडीह और लातेहार स्टेशन के बीच AC-9 की बोगी में जमकर उत्पाद मचाया। डकैतों ने काले कपड़े से अपने चेहरे को ढक लिया था। यात्रियों में खौफ पैदा करने के लिए डकैतों ने 8 से 10 राउंड फायरिंग कर दी।
डकैतों ने महिलाओं के साथ किया दुर्व्यवाहर
डकैत हथियार के साथ-साथ लाठी ठंडे लेकर ट्रेन में चढ़े थे। लूटपाट के दौरान यात्रियों के विरोध करने पर उनकी जमकर पिटाई कर रहे थे। महिलाओं के गहने लूट रहे थे। महिलाओं के विरोध करने पर उनके साथ दुर्व्यवाहर कर रहे थे। जिसने भी विरोध किया तो उस असलहे और लाठी डंडों से पिटाई कर दी। गहने लूटने के दौरान महिलाओं के साथ गंदी हरकत भी कर रहे थे।
दुधमुंहे बच्चे को उठाकर उल्टा लटकाया
एक यात्री ने आप बीते सुनाते हुए बताया कि जब वो गहने देने का विरोध जता रही थी तो उनके दुधमुंहे बच्चे को उठाकर उल्टा लटकाया दिया और मारने की धमकी देने लगी। इस घटना को बोगी में जिस भी यात्री ने देखा खौफ में आ गए। डकैतों के भय से ज्यादातर यात्री अपने अपना सामान खुद सौंप दे रहे थे।
रेलवे पुलिस ने दर्ज की FIR
डाल्टनगंज स्टेशन पर 2 घंटे से ज्यादा ट्रेन रुकी रही। स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने के साथ ही यात्रियों ने थोड़ी राहत की सांस ली मगर स्टेशन पर यात्रियों ने जमकर हंगामा भी किया। स्टेशन पर रेलवे पुलिस ने घटना के संबंध में FIR दर्ज की। इस दौरान यात्रियों ने ट्रेन के अंदर हुई मारपीट की घटना के बारे में विस्तृत जानकारी दी।