मेधावी छात्राओं का सम्मान, एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने दिया प्रशस्ति पत्र

मेधावी छात्राओं का सम्मान, एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने दिया प्रशस्ति पत्र

वाराणसी (जनवार्ता)। वाराणसी के आराजी लाइन विकासखंड अंतर्गत कचनार, राजातालाब स्थित श्रद्धा इंटरमीडिएट कॉलेज में आयोजित सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में जिले की टॉप-10 सूची में स्थान पाने वाली छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, मेडल एवं साइकिल देकर सम्मानित किया।

rajeshswari

इस अवसर पर जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा अंशिका यादव तथा दसवां स्थान हासिल करने वाली दीक्षा पाल को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में विद्यालय स्तर पर प्रथम पांच स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को भी प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

मुख्य अतिथि हंसराज विश्वकर्मा ने मेधावी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों ने जिले की मेरिट सूची में स्थान बनाकर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही विकास की वास्तविक कुंजी है और ऐसे छात्र-छात्राएं समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

विद्यालय के प्रबंधक भृगुनाथ सिंह, प्रबंध निदेशक राजकुमार पटेल एवं प्रधानाचार्या आरती यादव ने भी सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्या ने इस सफलता का श्रेय शिक्षकों की मेहनत और अभिभावकों के सहयोग को दिया।

कार्यक्रम में दिनेश मौर्य, नागेंद्र प्रताप सिंह, भरत विश्वकर्मा, पूर्व पीईएस राजेंद्र प्रसाद यादव, प्रधान उदय प्रताप, सतीश पटेल, गौरव सिंह, सुशील पटेल सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   वाराणसी : तेलियानाला में शराब की नई दुकान खुलने पर स्थानीय लोगों में आक्रोश, महिलाओं-पुरुषों ने सड़क पर किया प्रदर्शन
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *