दिखा रफ्तार का कहर,BMW सवार ने MBA स्टूडेंट को 100 मीटर तक घसीटा फिर फेंका,मौत

दिखा रफ्तार का कहर,BMW सवार ने MBA स्टूडेंट को 100 मीटर तक घसीटा फिर फेंका,मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार BMW कार ने बाइक सवार 24 वर्षीय एमबीए छात्र पुरुषार्थ त्रिपाठी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार सवार बाइक सवार युवक को शहीद पथ पर लगभग 100 मीटर तक घसीटता हुआ आगे निकल गया। जब आसपास के लोगों ने इस वाकए पर शोर मचाया तो कार सवार युवक ने बाइक सवार युवक को कार से अलग किया और कार लेकर भाग गया।

rajeshswari

राजधानी लखनऊ में दिखा रफ्तार का कहर
एसयूवी कार सवार ने बाइक सवार को मारी टक्कर

हादसे में बाइक सवार छात्र पुरुषार्थ त्रिपाठी की मौत
ये दर्दनाक हादसा लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के फीनिक्स प्लासियो माल के पास की है, जहां बुधवार (4 अक्टूबर) की रात तेज रफ्तार एसयूवी कार ने बाइक सवार एमबीए छात्र पुरुषार्थ त्रिपाठी को टक्कर मार दी। सड़क हादसे में घायल पुरुषार्थ को राहगीरों ने ही अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अस्पताल में छात्र की मौत हो गई। पुरुषार्थ ने हेलमेट पहना था, लेकिन वह टक्कर लगने के बाद टूट गया। वृंदावन निवासी पुरुषार्थ जयपुरिया इंस्टीट्यूट से एमबीए कर रहा था।

शहीद पथ महाराष्ट्र के नंबर वाली कार ने मारी टक्कर
पुरुषार्थ बुधवार रात बाइक से घर लौट रहा था। तभी पलासियो माल के पास शहीद पथ पर पीछे से आ रही बीएमडब्ल्यू कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी थी। थाना प्रभारी अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि राहगीर घायल पुरुषार्थ को लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे थे,जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने डायरी से मिले नम्बर पर सूचना दी। कुछ देर में परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर मारने वाली गाड़ी महाराष्ट्र नंबर की एसयूवी कार थी। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से गाड़ी की तलाश कर रही है। हालांकि अब तक परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी।

इसे भी पढ़े   पिता व पति,पत्नी का कार सवार बदमाशों ने किया अपहरण,पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

पुरुषार्थ की शादी के लिए आ रहे थे रिश्ते…
पीजीआई के वृंदावन कॉलोनी में रहने वाले पुरुषार्थ के पड़ोसी एडवोकेट अमित राय ने बताया कि पुरुषार्थ ने कुछ दिनों में कई कम्पनियों में इंटरव्यू दिया था। शादी के लिये भी रिश्ते आ रहे थे। पुरुषार्थ ने सबसे कहा था कि नौकरी मिलने के बाद ही वह इस बारे में सोचेगा। पुरुषार्थ के पिता अमरेश त्रिपाठी देवरिया के डिग्री कालेज में प्रोफेसर है। परिवार में दादी, मां नीलम, छोटी बहन सृजन है। यहां पर वृन्दावन कॉलोनी में पुरुषार्थ मां के साथ रह रहा था। घर पर सूचना पहुंचते ही कोहराम मच गया। किसी को इस हादसे पर यकीन ही नहीं हो रहा है कि अब वो इस दुनिया में नहीं है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *