बिग बॉस 17,ईशा-समर्थ के खुल्‍लम खुल्‍ला रोमांस पर भड़कीं काम्या पंजाबी

बिग बॉस 17,ईशा-समर्थ के खुल्‍लम खुल्‍ला रोमांस पर भड़कीं काम्या पंजाबी

नई दिल्ली। हाल में ही ईशा समर्थ का रोमांस करते हुए वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें ईशा को बाहों में जकड़कर वह रोमांस कर रहे थे। अब इसपर काम्या पंजाबी ने रिएक्ट किया है और कहा है कि इन्हें शो से बाहर निकाल देना चाहिए। पढ़िए आखिर एक्ट्रेस का क्या कहना है।

rajeshswari

‘बिग बॉस 17’ में तमाम लड़ाई-झगड़ों के बीच ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल का रोमांस भी चर्चा का विषय बना हुआ है। दोनों के कुछ वीडियो तो इंटरनेट पर इतने वायरल हुए कि लोगों ने भर-भरकर इन्हें ताने भी मारे। अब ईशा-समर्थ के रोमांस पर काम्या पंजाबी का रिएक्शन भी सामने आया है। उन्होंने चिंटू के वायरल वीडियो पर रिएक्ट किया है। आइए बताते हैं आखिर एक्ट्रेस का क्या कहना है।

काम्या पंजाबी भी ‘बिग बॉस’ का हिस्सा रह चुकी हैं। वह हर सीजन शो का फॉलो करती हैं। 17वें सीजन को लेकर भी वह समय समय पर बोलती रही हैं। वो बेशक अंकिता लोखंडे की तारीफ करना हो या फिर ऐश्वर्या और नील की लड़ाई पर रिएक्ट करना हो।

फटा काम्या पंजाबी का गुस्सा
अब काम्या पंजाबी ने ईशा मालवीय और उनके बॉयफ्रेंड समर्थ के रोमांस पर रिएक्ट किया है। उनका कहना है कि ये एक फैमिली शो है। वह हर साल अपने फेवरेट शो को फैमिली के साथ देखती हैं। ऐसे में ईशा और समर्थ को ऐसा नहीं करना चाहिए। इतना ही नहीं, ‘नीरजा’ एक्ट्रेस का तो कहना है कि ईशा और समर्थ को घर से निकाल देना चाहिए।

काम्या ने ट्विटर पर लिखा, ‘शुक्रिया ईशा और समर्थ आप दोनों को। मगर अब बस, हमें बक्श दें। मैं अपना फेवरेट शो अपनी फैमिली के साथ नहीं देख पा रही हूं। प्लीज यहां ये सब मत फैलाओ। शो छोड़कर चले जाए और एक कमरा ले लो।’

इसे भी पढ़े   गोद में सोती रही बेटी,मां की गोली मारकर हत्या

नॉमिनेशन पर भी किया था रिएक्ट
इससे पहले काम्या ने नॉमिनेश टास्क को लेकर भी कहा था कि आखिर घरवालों को क्या हो गया है। ये नॉमिनेट कर रहे हैं या एक दूसरे को बचा रहे हैं। मालूम हो, इन दिनों काम्या पंजाबी ‘नीरजा’ सीरियल में नजर आ रही हैं।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *