सपा नेत्री के निधन पर सपाईयो मे शोक

सपा नेत्री के निधन पर सपाईयो मे शोक

वाराणसी। वाराणसी 17 दिसंबर समाजवादी पार्टी की तेजतर्रार महिला नेत्री मीरा सेठ का शनिवार को रात्रि निधन हो गया। वह काफी दिनो से कैंसर की बिमारी के चलते अस्वस्थ थी। मीरा सेठ के निधन पर पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने कहा कि मीरा सेठ पार्टी की जमीनी व समर्पित कार्यकर्ता थी वह विभिन्न आन्दोलनो मे बढ चढ कर हिस्सा लेती थी उनके निधन से पार्टी मे निष्ठावान कार्यकर्ता की क्षति है। मीरा सेठ महिला सभा के संगठन मे विभिन्न पदो पर रह्ते हुए लगातार आन्दोलन मे सक्रिय थी वह नगर निगम के चुनाव मे वार्ड नः 73 ईश्वर गंघी से समाजवादी पार्टी के सिम्बल पर चुनाव भी लड़ चुकी है। उनका अंतिम संस्कार मणिकर्णिका घाट पर किया गया। निधन पर शोक व्यक्त करते वालो मे प्रमुख रूप से एम एल सी आशुतोष सिन्हा,सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव “लक्कड” ,पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा,दक्षिणी के पूर्व प्रत्याशी किशन दीक्षित,कैन्ट की पूर्व प्रत्याशी पूजा यादव,पूर्व विधायक अब्दुल समद अंसारी, व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल,दीना गुप्ता,ईशान श्रीवास्तव,बाबू लाल सेठ,पुत्तुल यादव,उमा यादव,पूर्व पार्षद मनोज यादव,शमीम अंसारी, आदि लोगो ने शोक व्यक्त किया है।

इसे भी पढ़े   मकर संक्रांति 2025 तारीख,दान पुण्य मुहूर्त और महत्व

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *