फांसी लगा अधेड़ ने दी जान

फांसी लगा अधेड़ ने दी जान

वाराणसी(जनवार्ता)। मंडुवाडीह थानांतर्गत राणा नगर कॉलोनी में शुक्रवार की दोपहर गोपाल सिंह उम्र करीब 50 वर्ष ने फांसी लगा कर अपनी जान दे दी।
मिली जानकारी के अनुसार राणा नगर निवासी मृतक गोपाल सिंह रेलवे में कार्यरत थे। शुक्रवार की दोपहर में मकान के एक कमरे में रोशनदान के सहारे उन्होंने फांसी लगा ली,उनकी पत्नी योगिता ने यह देख शोर मचाना शुरू कर दिया,शोर सुन कर आसपास के लोग आए और गोपाल सिंह को उतारकर ट्रामा सेंटर ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लहरतारा चौकी इंचार्ज राहुल सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा जाएगा।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना को लेकर तेज हुई हलचल, प्रभावितों से मांगे गए अभिलेख
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *