मंडलायुक्त ने सदर तहसील में विधान परिषद चुनाव का लिया जायजा, किया मतदान

मंडलायुक्त ने सदर तहसील में विधान परिषद चुनाव का लिया जायजा, किया मतदान

वाराणसी। विधान परिषद चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार को मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने वाराणसी की सदर तहसील स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्र पर की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और मतदान करने पहुंचे मतदाताओं से बातचीत कर सुविधाओं की जानकारी ली।

rajeshswari

मंडलायुक्त ने मतदान केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं और मतदान प्रक्रिया की स्थिति का निरीक्षण करते हुए मतदाताओं से पूछा कि उन्हें मतदान के दौरान किसी प्रकार की असुविधा तो नहीं हो रही है। उन्होंने मतदान व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मौजूदगी में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने स्वयं भी अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए मतदान किया।

इस अवसर पर एसडीएम सदर नितिन कुमार, सदर तहसीलदार सहित मतदान व्यवस्था से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   अवैध मीट की दुकान पर कार्रवाई के निर्देश
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *