आखिरकार खत्म हुए कांग्रेस और AAP के सारे गिले शिकवे,लोकसभा चुनाव पूर्व गठबंधन का हुआ ऐलान

आखिरकार खत्म हुए कांग्रेस और AAP के सारे गिले शिकवे,लोकसभा चुनाव पूर्व गठबंधन का हुआ ऐलान

नई दिल्ली। आज कांग्रेस पार्टी और आम आदमी पार्टीगठबंधन की औपचारिक ऐलान हो गया है। दोनों दलों के बीच दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, चंडीगढ़ और गोवा में गठबंधन का ऐलान हो गया है। दोनों पार्टियों की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव पूर्व गठबंधन का ऐलान हुआ है। इस मीडिया ब्रीफिंग में आम आदमी पार्टी की तरफ से संगठन महामंत्री संदीप पाठक,और दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी मौजूद रहीं। वहीं कांग्रेस पार्टी की तरफ से गठबंधन के लिए बनाई गई कमेटी के अध्यक्ष मुकुल वासनिक और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली और पार्टी के दिल्ली-हरियाणा प्रभारी दीपक बाबरिया ने हिस्सा लिया।

rajeshswari

संदीप पाठक ने कहा, ‘हमारा पूरा कैडर देश हित के लिए राजनीति में आया है हम पंजाब में अलग अलग लड़ेंगे और बाकी राज्यों में एक साथ चुनाव लड़ेंगे। हरियाणा की कुल 10 में से 9 सीटों पर कांग्रेस लड़ेगी। कुरुक्षेत्र की एक सीट AAP को दी गई है। गुजरात में लोकसभा की 26 सीटें हैं, पिछले चुनाव में बीजेपी ने यहां पर क्लीन स्वीप किया था और सभी सीटों पर जीत हासिल की थी। गुजरात में कांग्रेस 24 सीटों पर लड़ेगी। कांग्रेस ने AAP को गुजरात में 2 सीट (भरूच और भावनगर) दी हैं। वहीं चंडीगढ़ की लोकसभा सीट पर कांग्रेस का प्रत्याशी चुनाव लड़ेगा। गोवा की दोनों सीटों पर AAP ने विड्राल किया है और दोनों सीटों पर कांग्रेस पार्टी चुनाव लड़ेगी। दिल्ली में 4-3 का फार्मूला तय हुआ है।

दिल्ली में यूं हुआ बंटवारा
कुछ दिनों पहले हमने आपको बताया था कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच दिल्ली में 4-3 का समझौता हो चुका है। AAP दिल्ली की चार सीटों- नई दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली से चुनाव लड़ेगी। जबकि कांग्रेस चांदनी चौक, उत्तर पूर्वी दिल्ली, उत्तर पश्चिमी दिल्ली से अपने सिंबल पर कैंडिडेट खड़ा करेगी।

इसे भी पढ़े   दुनिया का एकमात्र चिड़ियाघर,जहां हाथी भी करते हैं योग..देखकर यकीन नहीं होगा!
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *