बिना मान्यता के चलने वाले विद्यालयों के खिलाफ होगी कार्यवाही

बिना मान्यता के चलने वाले विद्यालयों के खिलाफ होगी कार्यवाही

जौनपुर। बेसिक शिक्षा विभाग बिना मान्यता के चलने वाले सभी विद्यालयों को बन्द कराएगा। उन पर कार्यवाही भी होगी। सन्दिग्ध सभी विद्यालयों का रिकॉर्ड को विभागीय अधिकारी चेक करेंगे जिससे अवैध विद्यालयों पर कार्यवाही की जा सके। बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ गोरखनाथ पटेल के आदेश पर सिरकोनी ब्लॉक के खण्ड शिक्षा अधिकारी अमरेश सिंह ने अप्रैल से शुरू हुए नए शिक्षा सत्र के साथ ही गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर सख्ती शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों के अभिलेख खागाले जाएंगे। बिना मान्यता के स्कूल और न ही मान्यता से इतर अन्य कक्षाएं किसी भी दशा में संचालित होंगी। ऐसे विद्यालय खिलाफ उचित कार्रवाई तय की जाएगी। कुछ विद्यालयों की कक्षा 5 तक की मान्यता है और वहां कक्षा 8 तक की कक्षाएं संचालित की जा रही हैं।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   बीएचयू गेट पर युवती से छेड़छाड़, एक आरोपी गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *