बोलेरो की चपेट में आने से मां बेटा घायल

बोलेरो की चपेट में आने से मां बेटा घायल

जौनपुर। क्षेत्र के अब्बोपुर गांव के पास शुक्रवार की दोपहर बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार मां बेटा घायल हो गए। घटना के बाद बोलेरो खड़ी कर चालक फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
शाहापुर गांव निवासी 19 वर्षीय अनुराग यादव पुत्र उमेश यादव अपनी 45 वर्षीय मां मीना को बाइक पर बैठाकर दीदारगंज की तरफ से घर आ रहा था। अब्बोपुर में डा.भीमराव आंबेडकर मूर्ति के पास सामने से आ रही बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि बोलेरो चालक वाहन चलाते समय मोबाइल से गाना लगा रहा था। जिससे बोलेरो असंतुलित होकर बाइक से टकरा गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   गंगा दशहरा पर अस्थावानों ने लगाई गंगा में डुबकी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *