बिहार हेडमास्टर भर्ती 2024 की लास्ट डेट बढ़ी,क्या लिखा है नोटिफिकेशन में?

बिहार हेडमास्टर भर्ती 2024 की लास्ट डेट बढ़ी,क्या लिखा है नोटिफिकेशन में?

बिहार। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर हेडमास्टर के 6000 पदों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बढ़ा दी है। जारी एक नोटिस के मुताबिक, अपडेट आयु सीमा के तहत आने वाले उम्मीदवार 16 मई, 2024 को या उससे पहले इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

rajeshswari

आधिकारिक वेबसाइट
इन पदों पर अप्लाई करने के इच्छुक कैंडिडेट्स को बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट पर bpsc।bih।nic।in जाना होगा। यहां से आप इस भर्ती के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

जनरल स्टडीज के लिए BPSC हेडमास्टर सिलेबस 2024 में अलग अलग सब्जेक्ट शामिल हैं।

सामान्य विज्ञान

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महत्व के करंट इवेंट

भारत का इतिहास और बिहार के इतिहास की मुख्य विशेषताएं

भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन और इसमें बिहार की भूमिका

भूगोल

भारतीय राजनीति

भारतीय अर्थव्यवस्था

एलिमेंट्री मैथमेटिक्स एंड मेंटल एबिलिटी टेस्ट

नोटिफिकेशन चेक करने का डायरेक्ट लिंक ये https://www।bpsc।bih।nic।in/Notices/NB-2024-05-10-02।pdf है।

2024 के लिए बीपीएससी हेड मास्टर एग्जाम पैटर्न में ऑब्जेक्टिव टाइप मल्टीपल चॉइस के सवाल होंगे। इसके दो पार्ट हैं:
पार्ट 1 जनरल नॉलेज को कवर करता है, जबकि पार्ट 2 बी।एड सब्जेक्ट पर फोकस्ड है। इसमें 150 नंबर के 150 सवाल हैं, जिनमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है। पार्ट 1 में 100 सवाल और 100 नंबर हैं, जबकि पार्ट 2 में 50 सवाल हैं। परीक्षा दो घंटे और तीस मिनट तक चलती है। क्वालिफाईंग मार्क्स कैटेगरी के मुताबिक अलग-अलग होते हैं: जनरल कैटेगरी के लिए 40%, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 36।5%, अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ विकलांग/ महिलाओं के लिए 34% और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 32% है।

इसे भी पढ़े   बॉयफ्रेंड को रोजाना 100 बार कॉल करती थी लड़की,फिर हुआ हैरान करने वाला खुलासा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *