मुंबई से घर आ रहे ट्रेन यात्री की मौत

मुंबई से घर आ रहे ट्रेन यात्री की मौत

जौनपुर। मुंबई से घर लौट रहे यात्री की ट्रेन में मौत हो गई लाश को जीआरपी ने अपने कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दे दिया। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के छुछा हरिबसपुर गांव निवासी जितेंद्र प्रताप सिंह मुंबई के बसई परिवार समेत रहते थें। मुंबई से अक्सर अपने गांव आया जाया करते थें। बुधवार सुबह वह किसी ट्रेन से वाराणसी उतरे और दूसरी ट्रेन से जौनपुर जंक्शन आ रहें थें। इसी बीच रास्ते में उनकी मौत हो गई। जैसे ही यह जानकारी जीआरपी को मिली उनकी लाश को ट्रेन से नीचे उतर कर उनके पास से मिले आधार कार्ड आदि से जानकारी कर परिजनों को सूचना दिया। जीआरपी ने मौत का सही कारण जानने के लिए लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   BHU में हड़ताल पर बैठे जूनियर डॉक्टरों ने दी इमरजेंसी सेवा ठप करने की धमकी,मरीजों का बुरा हाल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *