खूंटे में बंधी भैंस छोड़ने पहुँचे बाइक सवारों के हमलें में चार घायल

खूंटे में बंधी भैंस छोड़ने पहुँचे बाइक सवारों के हमलें में चार घायल

घायल पक्ष का आरोप चलाई गई गोली,पुलिस ने किया इनकार
जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के वैसपार गांव में रविवार की रात्रि खुंटे में बंधी भैंस छोड़ने पहुँचे बाइक सवार बदमासों के हमले में चार लोग घायल हो गए। घायल पक्ष ने बदमासों द्वारा फायरिंग करने की बात कही जा रही है जबकि पुलिस ने फायरिंग की घटना से इंकार करतें हुए घायलों को मेडिकल हेतु भेज दिया। उक्त गांव निवासी धीरज पाल ने सोमवार को थाने पहुँच आरोप लगाया कि रात्रि करीब सवा बारह बजे घर के पास पहुँचे करीब आधा दर्जन अज्ञात बदमासों ने खुंटे में बंधी भैंस की रस्सी खोलने लगें उसी दौरान आँख खुलने पर शोर मचाने पर सुजीत पाल, सभाजीत पाल व राजकुमार आदि ने दौड़ा लिया। आरोप है कि भागते समय दो बदमासों को पकड़ लिया गया परन्तु उक्त बदमास लक्ष्य कर फायरिंग कर भागने में सफल रहें। उनके हमले में चारों लोग घायल हो गए। थानाध्यक्ष मनोज सिंह ने बताया कि फायरिंग नही हुई है हमलें में घायलों का मेडिकल कराया जा रहा है उचित कार्यवाही की जा रही है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   बिहार में Mid-Day Meal में निकला सांप,50 बच्चों की बिगड़ी तबीयत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *