खड़ी ट्रक से चलती ट्रक से भीषण टक्कर दो की दर्दनाक मौत

खड़ी ट्रक से चलती ट्रक से भीषण टक्कर दो की दर्दनाक मौत

जौनपुर। जनपद के थाना जलालपुर क्षेत्र स्थित वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार की सुबह में रेहटी गांव के पास सड़क पर खड़ी एक ट्रक में पीछे से आ रही कोयला लदी ट्रक अनियंत्रित हो जाने के कारण आपस में बुरी तरह टकरा गई जिसके कारण कोयले लदी ट्रक के चालक और खलासी की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई है।

rajeshswari

मिली खबर के मुताबिक गुरुवार की सुबह वाराणसी लखनऊ मार्ग पर रेहटी गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क पर खड़ी ट्रक में कोयला लदी ट्रक की आपस में टक्कर हो गई है । जिसमें चालक व खलासी दोनों की मौत हो गई। चालक की शिनाख्त मिन्टु पुत्र स्व झोरयी निवासी पाराखान,जिला अयोध्या व खलासी हनुमान उम्र 32 वर्ष पुत्र मिश्रीलाल निवासी मढ़ना थाना महराजगंज, जिला अयोध्या के रूप में हुई है।

यहां बतादे कि कोयले से लदी ट्रक वाराणसी से अयोध्या के लिए जा रही थी। घटना की सूचना सड़क से यात्रा कर रहे राहगीरों ने स्थानीय थाने पर सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजते हुए दुर्घटना की जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस ने मृतक के घर पर सूचना दी। सूचना पाकर परिजन लोग स्थानीय थाने पर पहुंच कर तहरीर दी। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस वाहन को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल कर रही है।

इसे भी पढ़े   मोमबत्ती की रोशनी में स्टाफ नर्स ने कराया प्रसव,गर्मी के कारण नवजात की मौत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *