बच्चे से चली गोली,हुआ गंभीर रूप से घायल

बच्चे से चली गोली,हुआ गंभीर रूप से घायल

वाराणसी(जनवार्ता)। मंडुवाडीह थानांतर्गत चांदपुर में गुरुवार लाइसेंसी बंदूक से गोली से दस वर्षीय बच्चा गम्भीर रूप से घायल हो गया,उसे इलाज के बीएचयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार चांदपुर इंडस्ट्रियल इस्टेट स्थित शिवदास के मकान में परिवार के साथ पिछले लगभग दस वर्षों से किराये पर रहने वाले गाजीपुर के मूल निवासी प्रफुल्ल सिंह बैंक ऑफ बड़ौदा में गार्ड की नौकरी करते है और यहाँ अपनी पत्नी निशा सिंह व दो बेटे शिवा दस वर्ष और नमन आठ वर्ष के साथ रहते है। शिवा चाँदपुर स्थित एक निजी स्कूल में कक्षा तीन का छात्र है।
प्रफुल्ल सिंह गुरुवार को सुबह लगभग नौ बजे अपनी लाइसेंसी बंदूक को लोड कर ड्यूटी जाने के लिए तैयार होकर कोई कार्य करने लगे इसी दौरान गोली चलने की आवाज हुई जिसे सुनकर आसपास के सब लोग दौड़ पड़े तो देखा कि बच्चा शिवा जमीन पर गिरा है।उसे तत्काल स्थानीय एक निजी हॉस्पिटल ले जाया गया जहां से उसे सिंह मेडिकल भेज दिया गया।जहां से डॉक्टरों ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
सूचना पाकर मौके पर पहुचे लहरतारा चौकी इंचार्ज पवन यादव ने बताया कि बच्चे से गलती से गोली चल गई।बच्चे के पेट के पास गोली लगी है।पुलिस मामले की छानबीन कर रही।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   चश्मा अगर विदेशी है तो संविधान में भारतीयता नहीं दिखेगी… संसद में अमित शाह ने विपक्ष को…
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *