कार और ई रिक्शा में हुई टक्कर में तीन घायल

कार और ई रिक्शा में हुई टक्कर में तीन घायल

जौनपुर। थाना क्षेत्र के जौनपुर आजमगढ़ हाईवे पर महरूपुर गांव के पास बुधवार की रात एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार आगे जा रही ई रिक्शा को टक्कर मार दिया। जिससे ई रिक्शा पलट गया। जिसमें ई रिक्शा सवार दो और कार चालक भी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार कबीरुद्दीनपुर गांव निवासी राजेश यादव उर्फ करिया केशवपुर क्रासिंग के पास सब्जी बेचने का काम करता है। वह रात दुकान बंद कर अपने ई रिक्शा से घर लौट रहा था। उसके साथ उसका 14 वर्षीय बेटा सागर भी रहा। वह जैसे ही महरुपुर गांव के पास पहुचा तभी पीछे से आ रहीअनियंत्रित कार ने ई रिक्शा को टक्कर मार दिया। जिससे ई रिक्शा चला रहा राजेश व उसका बेटा सागर और कबीरुद्दीनपुर गांव निवासी ही कार चालक लोरिक यादव भी घायल हो गया।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   52 करोड़ में बिका दीवार पर टेप से चिपका केला,1336 करोड़ की पेंटिंग…
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *