भदोही नेशनल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य की गोली मारकर हत्या

भदोही नेशनल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य की गोली मारकर हत्या

भदोही। थाना भदोही क्षेत्र के अंतर्गत इंद्र बहादुर नेशनल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य योगेंद्र बहादुर सिंह (उम्र 56) की सोमवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। योगेंद्र बहादुर सिंह, जो अमिलौरी के निवासी थे, पर सुबह 9 बजे के करीब उनके घर से 200 मीटर दूर बसावनपुर के पास दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने हमला किया।

rajeshswari

मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस अधीक्षक भदोही, अपर पुलिस अधीक्षक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की जांच की जा रही है।पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और विधिक कार्यवाही जारी है।

इसे भी पढ़े   नाबालिग का इंजेक्शन लगाकर रेप,अब दी तेजाब से नहलाने की धमकी,कमिश्नर से गुहार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *