100 बीघा में सजा भव्य पंडाल, 80 तरह के व्यंजन; डेढ़ लाख लोगों को दावत

100 बीघा में सजा भव्य पंडाल, 80 तरह के व्यंजन; डेढ़ लाख लोगों को दावत

संदीप सिंह और मेघना चौधरी की हुई सगाई, मुख्यमंत्री योगी समेत कई वीवीआईपी के पहुंचने का कार्यक्रम

अलीगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के परिवार में शनिवार को दोहरी खुशियों का माहौल रहा। उनके पौत्र एवं बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह और छोटे पौत्र सौरभ सिंह की सगाई का भव्य समारोह आयोजित किया गया। संदीप सिंह की सगाई मेघना चौधरी और सौरभ सिंह की सगाई मुजफ्फरनगर निवासी अंतरा त्यागी से हुई।
तालानगरी में करीब 100 बीघा क्षेत्र में भव्य पंडाल तैयार किया गया। समारोह में डेढ़ लाख लोगों के भोजन की व्यवस्था की गई, जिसके लिए 80 तरह के व्यंजन तैयार कराए गए। मेहमानों के स्वागत के लिए विशेष इंतजाम किए गए। समारोह में मशहूर गायक कैलाश खेर ने भी प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत एक हजार से अधिक वीवीआईपी के शामिल होने की संभावना जताई गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर 2:55 बजे राजकीय हेलीकॉप्टर से तालानगरी स्थित हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल के हेलीपैड पहुंचे। यहां से कार द्वारा समारोह स्थल जाकर करीब 20 मिनट कार्यक्रम में शामिल होने के बाद आगरा रवाना होने का कार्यक्रम था।
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी समारोह में शामिल होने पहुंचे। इसके अलावा प्रदेश सरकार के कई मंत्री, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। अंडमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने भी समारोह में शिरकत की। संदीप सिंह और मेघना चौधरी का विवाह 26 नवंबर को दिल्ली में प्रस्तावित है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   'तानाशाह सरकार को जवाब देने के लिए एकजुट हैं 26 विपक्षी दल,गेमचेंजर साबित होगी बैठक'-कांग्रेस
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *